निया शर्मा का बेली डांस का वीडियो हुआ वायरल, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की विडियो


नई दिल्ली: निया शर्मा टीवी सीरियल की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक है. वे अक्सर अपने स्टाइलिश ऑउटफिट और अपने अंदाज को लेकर काफ़ी मशहूर रहती है. निया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, उनके फोटो और वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक की विडियो पोस्ट की, जिसमे वे बेली डांस करती नजर आ रही हैं और यह डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, विडियो में निया काफी खुश और चील,और मस्ती के मूड में नजर आ रही है.इस वीडियो में वे काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही हैं.निया के फैंस डांस की खूब तारीफ़ करते नज़र आ रहे है, और उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. जो फैंस के दिलों को छू रहा है.

निया शर्मा ने किया बेली डांस

सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है निया शर्मा का यह डांस वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. फैंस काफी जमकर उनकी तारीफ कर रहे है इस वीडियो को निया के फैन पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अपनी दोस्त के साथ डांस कर रही है और निया व्हाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. उनके डांस का ये अंदाज इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. 

काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं निया शर्मा

एक्ट्रेस की काम की बात करें तो निया शर्मा (Nia Sharma) ने टीवी सीरियल "काली" से अपने करियर की शुरुआत की थी. निया को टीवी पर पहचान "एक हजारों में मेरी बहना है" सीरियल से मिली थीं. इसके बाद जी टीवी के सीरियल "जमाई राजा" में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिससे उन्हें छोटे पर्दे पर स्टारडम हासिल हुआ था. इसके साथ ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में भी निया नजर आई थी.

Previous Post Next Post