बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बैंगनी रंग के कपड़े पहने एक शानदार तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने किसी के लिए अपने प्यार का इजहार किया. इन दिनों वह फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग कर रही हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं.
ऐसा है कैटरीना का लुक
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन तस्वीरों में, ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रही हैं क्योंकि वह एक बोट-नेक फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहनी हैं. अभिनेत्री की त्वचा में सुनहरी चमक है क्योंकि सूरज की किरणें उनके शरीर पर पड़ रही हैं. देखिए ये तस्वीरें...
तस्वीर के साथ, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कैप्शन में लिखा है, '(तुर्की फ्लैग इमोजी) यू हैव माई (दिल इमोजी).' बता दें कि कैटरीना इन दिनों तुर्की में हैं और इस देश के लिए अपना प्यार जताया है. वह तुर्की में आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ उन्होंने तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी एर्साय से मुलाकात की.
'टाइगर 3' का है इंतजार
तीसरी किस्त का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है. कोविड -19 के वैश्विक प्रकोप के कारण 'टाइगर 3' (Tiger 3) को रोक दिया गया था. कबीर खान द्वारा निर्देशित पहली किस्त 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी. दूसरी 'टाइगर जि़ंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था.
