सोचा था बाहर रहकर सुधर जाएगा: अब बर्दाश्त नहीं होता...न्यूयॉर्क में आत्महत्या करने वाली यूपी की महिला का आखिरी वीडियो वायरल

सोचा था बाहर रहकर सुधर जाएगा: अब बर्दाश्त नहीं होता...न्यूयॉर्क में आत्महत्या करने वाली यूपी की महिला का आखिरी वीडियो वायरल 

मनदीप ने वीडियो में बताया उसका पति शादी के बाद से ही उसको मारने पीटने लगा था , उसको लगा आगे हम न्यूज्योर्क शिफ्ट हो जायेगे तो सब ठीक हो जायेगा धीरे धीरे सब बदल ने लगेगा। 
 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला न्यूयॉर्क में रहती थी, महिला घरेलू हिंसा से बहुत परेशान थी, महिला ने अपने पति से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी,और वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो महिला ने आत्महत्या करने से पहले बनाया, विडियो में महिला ने अपने ससुराल वालो को और अपने पति को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए वीडियो में कहा कि उसका पति उसे रोज मारता पीटता रहता है। उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मरने के लिए मजबूर किया।
महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निवासी मनदीप कौर के रूप में हुई है। 2015 में उसकी शादी रंजोधबीर सिंह संधू से हुई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों न्यूयॉर्क चले गए और वहीं बस गए। 


शराब पीकर रोज करता था पत्नी की पिटाई

मनदीप ने वीडियो में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसको मारता पीटता था,और उसके साथ रोज बहुत बुरा वेहवार करता था, लेकिन उसे लगा न्यूयॉर्क शिफ्ट होने के बाद सब बदल जाएगा, इसलिए वो न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गए। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मनदीप कहती हैं, यहां आने के बाद वह शराब पीकर उसे रोजाना पीटने लगा। मनदीप वीडियो में कहती हैं, मैंने पिछले आठ सालों से यह सबकुछ यह सोचकर बर्दाश्त किया कि वह एक दिन सुधर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने आठ सालों तक मेरे साथ मारपीट की। मुझे यातनाएं दीं। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।

 दूसरी महिलाओं के साथ था अफेयर 

मनदीप ने वीडियो में अपने पति के अफेयर पर भी आरोप लगाया। वह पंजाबी में कहती हैं कि उसके पति का दूसरी महिलाओं के साथ चक्कर भी चल रहा था, और विरोध करने पर मारता है। मनदीप ने बताया, मायके वालों ने हमारे बीच सुलह की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं सुधरा। मनदीप ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन दिनों तक उसका अपहरण किया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। हालांकि, माफी मांगने पर मनदीप ने उसे माफ कर दिया। 


बेटा न होने के कारण करता था पिटाई 

मनदीप की दो बेटियां भी हैं। एक बेटी छह साल की तो दूसरी चार साल की है। मनदीप की बहन कुलदीप ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने पर मनदीप का पति रंजोधबीर उसे मारता था। वह दहेज में 50 लाख रुपये और मनदीप से एक बेटा चाहता था। इस मामले में मनदीप के पिता ने बिजनौर के नजीबाबाद थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं न्यूयॉर्क पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
Previous Post Next Post