आमिर खान बोले- कुछ लोगों को लगता है कि मुझे इस मुल्क से प्यार नहीं है
#BoycottLaalSinghChaddha पर बोले आमिर खान
सोशल मीडिया पर आजकल पिछले कुछ दिनों से बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड चल रहा है, जिससे आमिर खान भी खुद परेशान हैं. आमिर खान ने भी इस बात पर अपनी राय रखते हुए कहा- एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है. एक एक्टर ही नहीं, बल्कि कितने लोगों के इमोशन्स जुड़ी हुई होती हैं
आमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह लाल सिंह चड्ढा पर खतरा मंडरा रहा है. फिल्म के रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट करने की मांग हो रही है. सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है. फिल्म को लेकर क्रिएट हो रहे निगेटिव माहौल पर अब आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं आमिर खान ने क्या कहा?
आमिर खान ने क्या बताया
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड हो रहा है, जिससे आमिर खुद परेशान हैं. इस पर अपनी राय रखते हुए आमिर ने कहा- एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है. एक एक्टर ही नहीं, बल्कि कितने लोगों के इमोशन्स जुड़े होते हैं. फिल्म देखने के बाद अगर आप उसे पसंद कर सकते हैं तो नापसंद करने का भी पूरा आप सभी को पूरा अधिकार है.
आमिर खान ने आगे कहा- फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस तरह का माहोल होना ऐसी चीजे हर्ट करती हैं. पता नहीं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं. मैं मानता हूं कुछ लोगों को लगता है कि मुझे इस मुल्क से प्यार नहीं है. लेकिन मैं उन्हीं लोगों से कहना चाहता हूं कि वो जो ये सब सोच रहे हैं यह सच नहीं है. मुझे अपने देश से और वन देश के लोगो से बहुत प्यार है. मैं उनसे यही गुजारिश करूंगा कि कृपया करके मेरी फिल्म को बायकॉट न करें और सभी थिएटर में जाकर फिल्म देखें.
Tags:
entertainment