किसानों का रेल रोको आंदोलन कितना प्रभावी रहा

Rail Roko Andolan Today 18th October 2021

संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी रेल रोको आंदोलन जारी है। देशभर में रेल रोको आंदोलन का 150 जगहों पर असर देखा जा रहा है। जबकि किसानों द्वारा रेल रोकने से 50 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। किसानों के आंदोलन से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, यूपी के ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि कहीं भी रेल यातायात बाधित नहीं है। यूपी के हापुड़ में किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है।

किसान के रेल रोको आंदोलन के कारण लगभग 50 ट्रेनें प्रभावित 

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में किसानों के आंदोलन के कारण लगभग 50 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जबकि 130 स्थानों पर असर है। आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा में लगभग 130 स्थानों पर रेल सेवा प्रभावित हुई। फिरोजपुर से अंबाला खंड में लगभग 50 ट्रेनें प्रभावित हुईं। यूपी में मुरादाबाद से लखनऊ खंड पर रेल यातायात सामान्य है। 
Previous Post Next Post