राहुल के बाद विरोध कर रही प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया
राहुल गांधी के बाद विरोध कर रहीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है. प्रियंका से पहले राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया गया है. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता काले कपड़ों में नजर आए ।कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और केंद्र सरकार (Center Government) की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता काले कपड़ों में नजर आए , काले कपड़े पहनकर किया ब्लैक फ्राइडे,दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहन कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
प्रियंका गांधी की तस्वीर हुई वायरल
प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी की एक तस्वीर तेजी से पानी की तरह फेल रही है, जिसमें प्रियांका गांधी ने दिल्ली महिला पुलिसकर्मी से उलझती और हाथ पकड़ती नजर आ रही हैं। ट्वीट पर लोग प्रियंका गांधी पर एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ मरोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
प्रियंका गांधी को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ा
प्रियंका गांधी को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वैन में बैठाया। इस दौरान जब एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी प्रियंका ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की,तभी प्रियांका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और उनकी यह फोटो भी खूब वायरल हो रही है।