Weather Report: 10 राज्यों में भारी बारिश का तांडव, इन इलाकों में आई बाढ़, जानें आज का मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के दूसरे भाग को लेकर एक नई जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुमान से यह पता लगाया है जुलाई की तरह अगस्त और सितंबर में भी भारी बारिश का कहर होने के आसार हैं।
भारत में मानसून की बारिश ने रफ्तार के साथ पकड़ ले ली है। कई राज्यों में तो जहां पर बाढ़ जैसे भी हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों को एक बड़ी राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD)ने मानसून को लेकर नई जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई की तरह अगस्त और सितंबर में भी भारी बारिश होने के (chances) हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त और सितंबर में उत्तर भारत में बारिश लोगों को परेशान कर सकती है बाड़ आने के आसार भी हो सकते हैं , आइए अब जानते हैं आज के मौसम कैसा रहेगा उसके हालत कैसे रहेंगे ।
इन 10 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है। और जैसा की आप सब जानते होंगे की हल्की सी बारिश होने पर भी वहा लैंडस्लाइड अकसर वहा होती रहती हैं ,इसके अलावा पहाड़ों पर बारिश होने से नदियों में भी सैलाब आ गया है। कई आवासीय इलाकों में भी पानी घुस गया है ।
इन राज्यों में भी भारी बारिश होने का तांडव
बारिश का सबसे खतरनाक रूप तो जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में देखा जा रहा हैं, और तो और यहा पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। यह के लोग काफी चिंतित हो रहे हैं वह यह सोच रहे हैं की इस भारी बारिश से कैसे लड़ा जाए इस बारिश ने तो लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। हिमाचल के मंडी में भी आफत की बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से 24 लोग पानी के सैलाब में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाया। अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात कुल्लू घाटी में भी भारी बारिश का कोहराम जारी है।
हिमाचल में भारी बारिश के कारण 140 लोगों की जान चली गई है, लोगो को भारी बारिश के कारण काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है,हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बीते एक महीने में 140 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 234 लोग घायल हो गए हैं। बरसात से राज्य में अब तक 452 करोड़ का नुकसान हो चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी (PWD) को हुआ है।
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़
भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में सोमवार को बाढ़ आ गई और इस वजह से सभी स्कूलों को बंद भी कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सुरनकोट के पहाड़ी इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई और इसका पानी घरों और दुकानों में घुस गया। लोगो को बाड़ में आई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मदद करने के लिए सेना और पुलिस को लगाया गया है।
Tags:
news